रिपोर्ट – राजीव कुमार झा!
नीति व सेवाओं पर उठे सबाल एसडीओ ने पीडीएस, गैस, बिजली व स्वास्थ्य व्यवस्था मे सुधार पर दिया आश्वासन
पीडीएस से घटती राशन आपूर्ति, गैस आपूर्ति में पारदर्शिता न होने पर उठाए गए सवाल
मधुबनी जिले के जयनगर अनुमंडल स्तरीय खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की अनुश्रवण समिति की बैठक मे राशन, रसोई गैस, बिजली, सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं सहित कई लोक हितैषी योजनाओं मे अन्यमित्ताओं को लेकर सदस्यो ने उठाए सवाल। बैठक का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) दीपक कुमार की अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय के सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, समिति के सदस्य और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सदस्यों ने पिछली बैठक में उठाए गए मुद्दों पर हुई कार्रवाई की जानकारी मांगते हुए पीडीएस प्रणाली में अनियमितताओं को लेकर विशेष रूप से प्रश्न उठाया। सदस्यों द्वारा आरोप लगाया गया कि कई पीडीएस दुकानदार द्वारा लाभुकों को निर्धारित मात्रा से कम अनाज दिया जा रहा हैं। धोधरडीहा स्थित सीएमआर गोदाम से खराब गुणवत्ता वाला चावल वितरित होने की भी शिकायतेँ सामने लाया गया। सदस्यों ने बिना दे किए खराब चावल की आपूर्ति बंद करने और जयनगर में स्थायी खाद्यान्न गोदाम के निर्माण की मांग कया। इस के साथ ही गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर भी सदस्यों द्वारा तीखी नाराजगी व्यक्त किया गया। सदस्यों द्वारा घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत, गैस एजेंसी द्वारा समय पर आपूर्ति न किया जाना और निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली की शिकायतें भी उठाया गया। सदस्यों ने कहा है कि गैस एजेंसियों व वेंडरों की मनमानी पर कड़ी निगरानी जरूरी है; वितरण पारदर्शी बनाने के लिए चिन्हित केंद्रों से आपूर्ति या होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए और अधिक चार्ज करने वालों के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई किया जाय। बिजली बिलों में सुधार, जयनगर पेट्रोल पंप से दुल्लीपट्टी तक राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्ट्रीट लाइट लगाने तथा सड़क एवं जलजमाव संबंधी समस्याओं का त्वरित निवारण प्राथमिकता में रखने को लेकर सदस्यों द्वारा सबाल उठाया गया। वहीं, उपस्थित सदस्य नए राशन कार्ड जारी करने और खाद्यान्न आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर करने की भी मांग करते रहे। स्वास्थ्य सेवाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षों से बंद पड़े 18 हेल्थ सब-सेंटर सह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को शीघ्र चालू कराने, अनुमंडल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट चालू करने तथा पर्याप्त दवा व बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी बैठक मे उठी और कमला नदी बराज पर स्नान और मूर्ति विसर्जन के दौरान बार-बार हो रही डूबने की घटनाओं पर भी गंभीर चिंता जाहिर किया गया। भाकपा (माले) के प्रखंड सचिव भूषण सिंह ने आगामी श्रावणी मेले को देखते हुए बराज पर स्थायी रूप से एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की तैनाती की लिखित मांग सौंपकर सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। तो वहीं, एसडीएम दीपक कुमार ने सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा कि समिति द्वारा उठाई गई सभी शिकायतों की गंभीरता से जांच की जाएगी और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दे कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से भी समस्याओं के संबंध में लिखित आवेदन देने का आग्रह किया, ताकि त्वरित समाधान संभव हो सके।



