:- रवि शंकर अमित!
-पटना जिला के बाढ थाना अंतर्गत पुरानी बाजार इलाके के नौआ टोली मोहल्ला वार्ड नंबर 20 में कचरा पर सड़क किनारे एक नवजात शिशु फेका मिला है, सुबह जब मोहल्ले में कचरा उठाने नगर परिषद कर्मी पहुंचे तो देखा कि कचरे के पास एक नवजात शिशु फेंका हुआ है। यह बात धीरे-धीरे आग की तरह पूरे मोहल्ले में फैल गई। नवजात शिशु को देखने के लिए सैकड़ो मोहल्लेवासी वहां जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि कोई रात में नवजात शिशु को लाकर फेंक दिया है। हालांकि देखने से पता चलता है कि नवजात शिशु लड़की है और दम तोड़ दिया है उसके सिर पर जख्म के निशान है। वही मोहल्ले वासी ने इसकी सूचना पुलिस को दी है।
स्थानीय पार्षद पति मन्ना कुमार ने कहा कि सुबह कचरा उठाने सफाई कर्मचारी पहुंचे तो उन्होंने नवजात शिशु को कचरे के ढेर में पड़ा देखा, जिस पर उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। नवजात शिशु कचरे के ढेर में पड़ी हुई है और उसके सिर से खून बाहर निकला हुआ है। वह चादर में लपेटी हुई है, उसके इस अवस्था में रहने के कारण मौत हो गई है, यह किसी पापी ने जघन्य अपराध किया है पुलिस को इसकी जांच करनी चाहिए।
इससे पहले बाढ़ थाना अंतर्गत अस्पताल चौक से लहरिया पोखर जाने वाले रास्ते में कचरे के ढेर एक नवजात मृत पड़ा मिला था।
बाइट – स्थानीय



