रिपोर्ट – रवि शंकर कुमार!
रविवार की शाम शेखपुरा थाना के कारे गांव में गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कारे गांव निवासी रविंद्र मिस्त्री के पुत्र उत्तम कुमार (30) के रूप में हुई है। डॉ राकेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया मृतक के शव को पुलिस अपने नियंत्रण में ले लिया है। हत्या के पीछे मटोखर गांव के उदय यादव का नाम सामने आया है,मगर समाचार लिखे जाने तक परिवार वालों ने प्राथमिकी के लिए लिखित आवेदन नहीं दिया है। हत्या के पीछे कारे पहाड़ में पत्थर के अवैध उत्खनन में वर्षों से चल रही गुटबाजी तथा वर्चस्व की लड़ाई बताया जा रहा है। कारे के पहाड़ में पत्थरों के अवैध खनन से होने वाली मोटी काली कमाई में वर्चस्व को लेकर हर वर्ष खून बह रहे हैं। उत्तम की हत्या को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। इधर मृतक के साथी तथा घटना के प्रत्यक्षदर्शी धर्मपाल कुमार ने बताया उदय यादव के भांजे कारे गांव निवासी रॉबिन यादव के साथ उत्तम कुमार का मामूली विवाद हुआ। इसको लेकर रॉबिन ने फोन करके बगल के गांव मटोखर से अपने मामा उदय यादव को बुला लिया। इसी विवाद में उदय यादव,रॉबिन यादव तथा सुलो ने फायरिंग करके उत्तम को गोली मार दी। घायलवस्था में लोगों ने उत्तम को पहले जेल के पास स्थित एक निजी अस्पताल ले गए और फिर वहां से सदर अस्पताल लाया गया,जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोली उत्तम के दाहिने पैर में लगी है। रविवार को हुई इस हत्या के बाद कारे गांव में बदले की हिंसा की आशंका व्यक्त की जा रही है।
वाईट प्रत्यक्षदर्शि
वाईट डॉ राकेश कुमार एस डी पी ओ शेखपुरा



