नालंदा – सिंचाई कर रहे किसान की करंट लगने से दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम!

SHARE:

रिपोर्ट – मिथुन कुमार!

नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां खेत की पटवन करने गए एक 51 वर्षीय किसान की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि गांव में शोक का माहौल है।

मृतक की पहचान रुखाई नवादा गांव निवासी स्वर्गीय राधेश्याम केवट के 51 वर्षीय पुत्र अखिलेश केवट के रूप में हुई है।

मृतक के पुत्र उपेंद्र कुमार ने बताया कि उनके पिता अपने छोटे भाई के साथ खेत की पटवन करने गए थे। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने सूचना दी कि उनके पिता को करंट लग गया है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए चंडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही चंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष अखिलेश झा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

बाइट:- उपेंद्र कुमार, मृतक का पुत्र

Join us on: