शिवहर- सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग, 6 घर जलकर राख, 4 लोग गंभीर रूप से झुलसे!

SHARE:

रिपोर्ट – शाहिद रजा!


शिवहर जिला तरियानी छपरा थाना क्षेत्र के छपरा सिरहा टोला में सोमवार को एक घर में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि आग ने तुरंत विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते आसपास के छह घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घायलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और तरियानी छपरा थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घरों में रखा अनाज, कपड़े, नकदी और फर्नीचर समेत लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो चुकी थी। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से जल्द मुआवजे की मांग की है।

Join us on: