पटना साइंस कॉलेज परिसर में स्थापित होगा यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज : मुख्यमंत्री!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

मुख्य बिंदु :-

मुख्यमंत्री ने पटना साइंस कॉलेज का किया भ्रमण, व्यवस्थाओं की ली जानकारी, अधिकारियों को दिये निर्देश।

पटना साइंस कॉलेज विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान के अग्रणी केन्द्र के रूप में विकसित होगा ताकि इसका ऐतिहासिक गौरव वापस आ सके।

पटना साइंस कॉलेज परिसर में स्थापित होने वाला यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज भौतिकी एवं विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार एवं अनुसंधान का बनेगा उत्कृष्ट केन्द्र।

पटना 28 जून 2026 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज पटना साइंस कॉलेज का निरीक्षण किया तथा परिसर का विस्तृत अवलोकन करते हुए इसके समग्र विकास के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि पटना साइंस कॉलेज परिसर में यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज की स्थापना की जाएगी। यह विश्वविद्यालय भौतिकी एवं विज्ञान के क्षेत्र में उच्चस्तरीय शिक्षा, नवाचार तथा अत्याधुनिक अनुसंधान का उत्कृष्ट रेगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों एवं शोधकर्ताओं को विश्वस्तरीय शैक्षणिक एवं अनुसंधान सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना साइंस कॉलेज की एक गौरवशाली शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक परंपरा रही है। राज्य सरकार का उद्देश्य इस ऐतिहासिक संस्थान को पुनः विज्ञान के अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी संस्थान के रूप में विकसित करना है ताकि इसका पुराना गौरव पुनर्स्थापित हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुये विश्वविद्यालय की स्थापना एवं परिसर के समग्र विकास के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आधुनिक प्रयोगशालाओं, अनुसंधान केन्द्रों, उन्नत शैक्षणिक अधोसंरचना तथा अंतर्राष्ट्रीय मानकों के सुविधाओं का विकास किया जाएगा, जिससे बिहार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई स्थापित कर सके। उन्होंने कहा कि साइंस कॉलेज की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जायेगा। छात्रावास एवं प्ले ग्राउंड्स की व्यवस्था को और बेहतर किया जाएगा।इसके लिये शीघ्र टीम भेजी जायेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। पटना साइंस कॉलेज परिसर में स्थापित होनेवाला यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के विद्यार्थियों एवं शोधकर्ताओं के लिए ज्ञान, अनुसंधान और वैज्ञानिक उत्कृष्टता का प्रमुख केन्द्र बनेगा। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुतीकरण के माध्यम से साइंस कॉलेज की प्राचार्या प्रो० (डॉ०) अलका ने साइंस कॉलेज की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने पटना कॉलेजिएट स्कूल का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना कॉलेजिएट स्कूल का गौरवशाली इतिहास रहा है। इसे मॉडल (आदर्श) स्कूल के रूप में विकसित किया जायेगा। यहां विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं तथा बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध करायी जायेगी।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, शिक्षा विभाग के सचिव श्री विनोद सिंह गुंजियाल, जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के० शर्मा सहित शिक्षा विभाग के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Join us on:

और पढ़ें