शेखपुरा- आपसी विवाद में युवक की गोली मारकर की हत्या,जांच में जुटी पुलिस!

SHARE:

रिपोर्ट – रवि शंकर कुमार!

-शेखपुरा से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। जहां अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को गोली मार मौके से फरार हो गया। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घायल को बेहतर इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने घायल युवक को शेखपुरा सदर अस्पताल रेफर किया जहां सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।घटना शेखपुरा जिले के नगर थाना क्षेत्र के कारे गांव की है। मृतक की पहचान कारे गांव निवासी 30 वर्षीय उतम कुमार के रूप में किया गया है।घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण सदर अस्पताल पहुंचे। हालांकि युवक की गोलीमार कर हत्या के कारणों का पता नहीं है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच परिजनों से जानकारी ले रहे है वहीं इस संबंध के एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने कहा कि पुरानी रंजिश को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या हुई है। पुलिस पूरे मामले जांच में पुलिस जुट गया है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तारी का दावा किया है। वही मृतक के दोस्त ने कहा कि मटोखर से लौटने के दौरान अपराधियों ने ताबरतोड़ गोलीबारी किया जिससे उसकी मौत हो गया। किसी से कोई विवाद नहीं होने की जानकारी की बात दोस्त ने कहा है।

(1) वाईट – धर्मपाल कुमार – चश्मदीस

(2) वाईट – डॉ राकेश कुमार – एसडीपीओ शेखपुरा

Join us on: