अररिया- फारबिसगंज में ताजिया जुलूस पर पत्थरबाजी से मची भगदड़,बवाल में कई लोग घायल!

SHARE:

रिपोर्ट – मो. मुर्शिद!

अररिया जिले के फारबिसगंज में शुक्रवार को मुहर्रम पर्व पर निकाले जा रहे ताजिया जुलूस के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थरबाजी
किए जाने से इलाके में भगदड़ जैसा माहौल उत्पन्न हो गया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। बवाल होने के बाद जुलूस में करतब दिखा रहे विभिन्न अखाड़े के लोग भी आपस में उनके बीच लाठी-डंडे चलने लगे और मारपीट हुई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए। पुलिस को स्थिति काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार, फारबिसगंज में जुम्मन चौक से निकलकर विभिन्न अखाड़ों का ताजिया जुलूस जब रेलवे स्टेशन के समीप पहुंचा। तभी कुछ लोगों ने जुम्मन चौक अखाड़े पर पथराव कर दिया। बताया जाता है कि दरभंगिया बस्ती की ओर से पत्थर चलाए गए। इससे अफरातफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद एसडीओ अभय कुमार तिवारी, एसडीपीओ राजकिशोर कुमार, थानाध्यक्ष मनोज कुमार सहित अन्य पुलिस पराधिनाती सक्रिय हो गए और स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाया।
हालांकि कुछ ही देर बाद ही रनवे के समीप एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई। यहां कुछ लोगों द्वारा पत्थर फेंके जाने की बात सामने आई। वहीं अखाड़ों के बीच करतब प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग आपस में उलझ गए और मारपीट की स्थिति बन गई। अचानक हुई घटना से लोगों में अफरातफरी मच गई और कई लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे। पूरे घटनाक्रम में आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।

Join us on: