किसानों के हाथों हुआ हाउस ऑफ मिथिला उत्पादन इकाई का उद्घाटन।

SHARE:


संवाददाता :- विकास कुमार!

मिथिला के मखाने को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम, किसानों के हाथों हुआ हाउस ऑफ मिथिला उत्पादन इकाई का उद्घाटन।

सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड स्थित मुरादपुर पंचायत में किसानों के हाथों हाउस ऑफ मिथिला की अत्याधुनिक मखाना उत्पादन इकाई का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के साथ ही ‘नैवेद्यम’ ब्रांड के तहत मखाना उत्पादों का नियमित उत्पादन भी शुरू हो गया। इस अवसर पर 100 से अधिक किसान, ग्रामीण युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। आधुनिक मशीनों का सफल ट्रायल रन करने के बाद उत्पादन प्रक्रिया शुरू की गई। संस्था का उद्देश्य मिथिला के प्रसिद्ध मखाने को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाना, किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाना और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है। किसानों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के आर्थिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Join us on: