रिपोर्ट:- संतोष चौहान!
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महासचिव की मिली बड़ी जिम्मेदारी
सुपौल:- पत्रकारों के हक, सम्मान और स्वाभिमान के लिए देश भर में संघर्षरत अग्रणी संगठन ‘वॉइस ऑफ मीडिया’ एवं ‘वॉइस ऑफ मीडिया इंटरनेशनल’ (बिहार इकाई) की ओर से एक अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक सांगठनिक निर्णय लिया गया है। वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण कुमार झा उर्फ प्रवीण गोविन्द की अद्वितीय सांगठनिक क्षमता, अटूट निष्ठा और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए संगठन ने उन्हें एक साथ दो बड़ी जिम्मेदारियों से नवाजा है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रवीण गोविन्द को ‘कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष’ के साथ-साथ ‘प्रदेश महासचिव’ की भी अत्यंत महत्वपूर्ण एवं दोहरी कमान सौंपने का निर्णय लिया गया है।
इस गौरवशाली निर्णय की घोषणा करते हुए ‘वॉइस ऑफ मीडिया’ व ‘वॉइस ऑफ मीडिया इंटरनेशनल’ (बिहार) के मुख्य अध्यक्ष राजेश दुबे ने कहा कि निश्चित तौर पर प्रवीण गोविन्द के कुशल रणनीतिक कौशल और सिंह जैसी सांगठनिक क्षमता का अभूतपूर्व लाभ ‘वॉइस ऑफ मीडिया’ एवं ‘वॉइस ऑफ मीडिया इंटरनेशनल’ को मिलेगा। उनके नेतृत्व में बिहार के कोने-कोने में संगठन न सिर्फ मजबूत होगा, बल्कि पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए एक नए युग की शुरुआत होगी। श्री गोविन्द को यह दोहरी कमान मिलने से पत्रकार जगत, बुद्धजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है। उनकी इस नियुक्ति पर बधाई देने वालों में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बीजेपी के फायरब्रांड नेता नीरज कुमार सिंह बबलू, वॉइस ऑफ मीडिया के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काले, नगर परिषद सुपौल के चेयरमैन राघवेंद्र झा उर्फ राघव जी, प्रेस क्लब ऑफ इंडो-नेपाल के संयोजक डॉ० रुद्रकिंकर वर्मा, पत्रकार मणिभूषण सिंह मुन्ना जी, चितरंजन सिंह, अंजनी कुमार, अमलेश झा, सुनील कुमार पासवान, इंद्रभूषण, प्रदीप सिंह, सागर चंद्रा, शक्ति जोरदार, अभिषेक सिंह, अब्दुल करीम आदि प्रमुख हैं। यहां यह भी बता दें कि वॉइस ऑफ मीडिया 56 से अधिक देशों में सक्रिय है। इसे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा देश के सबसे बड़े सदस्यता संगठन के रूप में मान्यता प्राप्त है, जबकि गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने इसे भारत में अग्रणी पत्रकार संगठन के रूप में सम्मानित किया है। गौरतलब है कि श्री गोविन्द प्रेस क्लब ऑफ इंडो-नेपाल के संस्थापक अध्यक्ष भी हैं।



