सशस्त्र सीमा बल, वीरपुर द्वारा सेवानिवृत्त श्वान “क्यूटी” को गोद लेने हेतु आवेदन-पत्र आमंत्रित!

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष चौहान!

भारत-नेपाल सीमा पर अवस्थित 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, वीरपुर द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि वाहिनी में कार्यरत मादक पदार्थ खोजी (Narcotics Detection) श्वान संख्या 415 “क्यूटी” लिंग मादा, नस्ल जर्मन शेफर्ड, जन्म तिथि 27 अप्रैल 2018, अपनी निर्धारित 08 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्त (Worn Out/Retirement) हो चुकी है।
बल के प्रचलित प्रावधानों के अनुसार उक्त श्वान को निःशुल्क (Free of Cost) किसी श्वान प्रेमी, सरकारी संस्थान, विभाग, अधिकारी, बल के सदस्य, गैर-सरकारी संगठन (NGO) अथवा इच्छुक नागरिक को गोद (Adoption) दिए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।
इच्छुक आवेदक को लिखित रूप में यह घोषणा देनी होगी कि वह श्वान की मृत्यु तक उसकी समुचित देखभाल, उपचार एवं प्रबंधन सुनिश्चित करेगा। साथ ही यह भी प्रमाणित करना होगा कि श्वान का उपयोग किसी प्रकार के व्यापारिक अथवा प्रजनन (Breeding) संबंधी कार्यों में नहीं किया जाएगा।
गोद लेने की प्रक्रिया बल के सक्षम अधिकारी की स्वीकृति एवं गठित समिति की अनुशंसा के उपरांत ही पूर्ण की जाएगी। यदि गोद लेने वाला व्यक्ति निर्धारित शर्तों के अनुरूप श्वान की देखभाल करने में विफल पाया जाता है, तो श्वान को वापस लेने का अधिकार बल के पास सुरक्षित रहेगा तथा इस संबंध में किसी प्रकार का मुआवजा देय नहीं होगा।
इच्छुक श्वान प्रेमी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना आवेदन शीघ्रातिशीघ्र लिखित रूप में निम्न माध्यमों से प्रेषित कर सकते हैं—
नियंत्रण कक्ष दूरभाष: 9431821342, 06471-223065
ई-मेल: bn45ssb@gmail.com
नोट: श्वान “क्यूटी” को आवेदन प्राप्ति की प्राथमिकता एवं निर्धारित चयन प्रक्रिया के आधार पर निःशुल्क गोद दिया जाएगा।
सादर

Join us on: