हथियारबंद बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा पुल पर गुरुवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक को काफी करीब से दाहिने साइड पेट में गोली मारी गई है। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना को लेकर आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतक नवादा थाना क्षेत्र के श्री टोला वार्ड नंबर 36 निवासी विजय यादव का 28 वर्षीय पुत्र चंदन यादव है। वह पेशे से मजदूर था।
बाइट परिजन

Join us on: