रिपोर्ट – अमित कुमार!
देश में शिक्षा व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर कांग्रेस अब छात्रों के साथ सड़क पर उतरने की तैयारी में है। इसके लिए छात्रों की गूंज नाम से एक राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत देशभर के छात्रों की आवाज को एक मंच देने और शिक्षा व्यवस्था व परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा।
राजधानी पटना में आयोजित प्रेस वार्ता में अभियान के संयोजक और नेशनल कोर ग्रुप के सदस्य अनुपम ने आंदोलन की रूपरेखा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों में प्रेस कॉन्फ्रेंस और जनसंपर्क अभियान चलाए जाएंगे। 9 अगस्त को दिल्ली चलो का आह्वान भी किया गया है।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि नीट पेपर लीक, विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और छात्रों को होने वाली परेशानियों जैसे मुद्दों को लेकर यह आंदोलन चलाया जाएगा। हाल ही में बिहार में दरोगा भर्ती परीक्षा के दौरान छात्रों को हुई कठिनाइयों और पटना के पाटलिपुत्र जंक्शन पर हुए हंगामे का भी जिक्र किया गया। अभियान से जुड़ने के लिए पोस्टर जारी कर टोल फ्री नंबर और क्यूआर कोड भी उपलब्ध कराया गया है।
प्रेस वार्ता में केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि देश की शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट से गुजर रही है और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
बाइट राजेश राम प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस



