मुहरर्म को लेकर बड़े पैमाने पर पुलिस बल की तैनाती, जुलुस की वीडियोग्राफ़ी का भी इंतजाम!

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!

जिला प्रशासन पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी मोहर्रम के त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर कृत संकल्पित है। इसके लिए बड़े पैमाने पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। मुहर्रम पर्व के अवसर पर निकलने वाले ताजिया जुलूस के रास्ते में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगाई गई है। ड्रोन से भी जुलूस की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।आज मोहर्रम की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के द्वारा एरिया डोमिनेंसी के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल की उपस्थिति में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च मोतिहारी शहर के गांधी चौक, मीना बाजार, मिस्कॉट, हनुमानगढ़ी, पंच मंदिर एवं ज्ञान बाबू चौक तक निकाला गया।
इस दौरान सभी लोगों से मोहर्रम के त्यौहार को सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई।डीएम और एसपी ने कहा कि पर्व के अवसर पर जिला प्रशासन हर कदम पर सहयोग के लिए तैयार है। सभी लोग आपस में मिलजुल कर पर्व को सद्भाव के वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग करें। फ्लैग मार्च में सदर अनुमंडल पदाधिकारी निशांत सिहारा एवं सहायक समाहर्ता श्री राजकृष्ण झा भी शामिल थे।
बाइट :—– जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव,
बाइट :—– अधीक्षक स्वर्ण प्रभात।

Join us on: