आज का दिन इतिहास का सबसे काला दिन, बीजेपी की संविधान हत्या दिवस पर बोले मुख्यमंत्री!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!


बीजेपी का संविधान हत्या दिवस: CM सम्राट चौधरी का संबोधन

आज 25 जून को बीजेपी द्वारा पटना में आयोजित संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम में CM सम्राट चौधरी ने संबोधन दिया उन्होंने कहा आज देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण दिन है 25 जून चिंता का दिन है आजादी के बाद कुछ लोगों ने संविधान की हत्या करना शुरू किया था आज पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का सपना देखा जा रहा है जेपी सेनानियों ने देश को कांग्रेस की तानाशाही से आजाद कराया था जेपी सेनानियों के सम्मान में छूटे हुए काम को सरकार पूरा करेगी

CM ने कहा गरीबों को व्यवस्थित तौर पर जीवन जीने के लिए जो दिया वे हैं पीएम मोदी पक्का घर बिजली पीने का पानी दिया गया पीएम सूर्य घर योजना लागू कर गरीबों को मुफ्त में बिजली दी जाएगी भोजपुर में घटना घटी सरकार ने तुरंत जांच के लिए ज्यूडिशियल कमिटी का गठन किया सहयोग शिविर के माध्यम से जेपी स्वतंत्रता सेनानियों के आवेदन मिले हैं एक कमिटी बनाई जाएगी जो छूटे हुए लोगों को जोड़ा जाएगा अगले 25 जून को सभी जेपी सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा

सहयोग कार्यक्रम के 30 दिन पूरा होने के बाद CM सम्राट चौधरी ने सरकार के द्वारा लोगों के आए आवेदन और पदाधिकारियों पर हुई कार्रवाई के आंकड़े पेश किए CM ने कहा सहयोग शिविर के माध्यम से पहले एक महीने में 3 लाख 70 हजार आवेदन आए और 3 लाख 20 हजार निष्पादित हुए पहला नोटिस 9 हजार लोगों को भेजा गया दूसरा नोटिस सिर्फ 350 लोगों को भेजा गया और तीसरा नोटिस सिर्फ 1 आदमी को भेजा गया था और उसने हिम्मत दिखाया हम काम नहीं करेंगे लेकिन 30 दिन पूरा होने के पहले उसने भी काम पूरा किया

25 जून 1975 को आपातकाल लागू होने के विरोध में बीजेपी हर साल संविधान हत्या दिवस मनाती है CM ने कहा जेपी आंदोलन ने देश को तानाशाही से मुक्ति दिलाई थी और मौजूदा सरकार जेपी सेनानियों के त्याग को सम्मान दे रही है

Join us on: