सीएम सम्राट चौधरी व सद्गुरु जग्गी वासुदेव के संभावित तारापुर दौरे को लेकर तैयारियां तेज!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

सीएम सम्राट चौधरी व सद्गुरु जग्गी वासुदेव के संभावित तारापुर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, बांका के डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव के 27 जून को संभावित तारापुर दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर बांका के जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने अधिकारियों के साथ संभावित कार्यक्रम स्थलों एवं मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा तथा अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सद्गुरु जग्गी वासुदेव को लेकर हेलीकॉप्टर से तारापुर पहुंच सकते हैं। यहां बिहार सरकार द्वारा ईशा फाउंडेशन को उपलब्ध कराई गई लगभग 15 एकड़ भूमि का निरीक्षण किया जाएगा। यह भूमि तारापुर कृषि फार्म एवं कांवरिया पथ के बीच स्थित है। राज्य सरकार इस क्षेत्र को धार्मिक, आध्यात्मिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है। इसी योजना के तहत सद्गुरु का संभावित दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
संभावित आगमन को देखते हुए तारापुर कृषि फार्म परिसर में दो हेलीपैड का निर्माण कराया गया है। भूमि निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री एवं सद्गुरु के बांका जिले के सुप्रसिद्ध तांत्रिक शक्तिपीठ तिलड़िहा मंदिर जाने की भी संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग तथा भीड़ नियंत्रण की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुंगेर जिले के तारापुर में बांका के जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने कृषि फार्म स्थित हेलीपैड से तिलड़िहा मंदिर तक के मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी राकेश रंजन कुमार से कार्यक्रम की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
तिलड़िहा मंदिर एवं आसपास के क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसके लिए तारापुर अनुमंडल प्रशासन एवं बांका जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में तारापुर के एसडीपीओ कुमार देवेंद्र, बांका के एसडीओ राजकुमार, एसडीपीओ सहित कई प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है,

Join us on: