रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना के विशे लडुगामा और बगवासा गांव के बीच भंगीडीह गांव के पास प्राइवेट पार्ट कटा हुआ एक यूवक का शव पेड़ से लटका हुआ देखा गया। यूवक का शव बुधवार को बेनीपट्टी थाना भंगी डीह स्थित एक तालाब के किनारे एक पेड़ से काले रंग के दुपट्टे के सहारे लटका हुआ बरामद किया गया। मृतक की पहचान दरभंगा जिले के जाले थाना के गढ़ी गांव का तेजू पासवान के 25 वर्षीय पुत्र पुलिंदर पासवान के रूप में हुई है। शव को देखने से प्रतीत होता था कि यूवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मृतक के शरीर पर जख्म के कई निशान भी देखा गया। शव को देखने से प्रतीत हो रहा था कि हत्यारों ने यूवक का गला बुरी तरह दबाया होगा। हत्यारों ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर भी जोरदार हमला कर उसे क्षत-विक्षत कर दिया। इसके अलावा मृतक के दोनों पैरों पर भी गहरे जख्म और चोट के निशान थे। बताया जा रहा है कि मृतक पेशे से राजमिस्त्री था और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ा और शांत स्वभाव का था। मृतक की मां जानकी देवी ने बताई है कि मंगलवार की रात करीब 10 बजे पुलिंदर अपनी बहन से फोन पर बात कर रहा था। बातचीत खत्म होने के ठीक बाद वह किसी काम से घर से बाहर निकला, लेकिन पूरी रात वापस नहीं लौटा। परिजन पूरी रात उसकी खोजबीन करते रहे। लेकिन सुबह उसका शव घर से महज कुछ दूरी पर पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की मां ने गांव की ही एक लड़की के परिजनों पर हत्या का सीधा आरोप लगाया है। उन्होंने बताया है कि पुलिंदर का गांव की ही एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की की शादी कहीं और तय हो चुकी थी, जिसके बाद से दोनों का मिलना-जुलना कम हो गया था और पुलिंदर घर पर ही रहता था। परिजनों का आरोप है कि लड़की के घरवालों को इस प्रेम प्रसंग की भनक लग गई थी और वे इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे। उसे पिछले कई दिनों से जान से मारने की धमकियां भी मिल रही थीं, जिससे वह काफी परेशान था। मंगलवार की रात करीब 12 बजे लड़की के परिवार वालों ने ही उसे मिलने के लिए बुलाया और साजिश के तहत मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य छुपाने और आत्महत्या का रूप देने के लिये शव को घर से करीब एक किलोमीटर दूर बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के एक बगीचे में पेड़ से लटका दिया। उधर घटना की सूचना मिलते ही बेनीपट्टी डीएसपी अमित कुमार के साथ ही बेनीपट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये डीएमसीएच दरभंगा भेज दिया। डीएसपी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सोंप दिया जाएगा। परिजनों के द्वारा लगाए जा रहे आरोप के आधार पर पुलिस प्रेम प्रसंग समेत हर पहलू पर बारीकी से मामले की जांच कर रही है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़के की प्रेमिका और उसके दो नाबालिग भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना बाद से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था।




