मुजफ्फरपुर में स्कूल के समरसेबल में करंट से 3 साल के मासूम की मौत!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी

बिहार के मुजफ्फरपुर में स्कूल के समरसेबल में करंट से 3 साल के मासूम की मौत,खेलने के दौरान समरसेबल छूते ही लगा बिजली के करेंट का झटका.. लापरवाही पर बवाल
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में दर्दनाक हादसा सामने आया है। स्कूल परिसर में समरसेबल के नंगे तार की चपेट में आने से तीन साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है, जबकि गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

घटना हत्था थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मुन्नी मुसहर अजजा की है। मृतक की पहचान विराज कुमार (3 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रमय मांझी का इकलौता पुत्र था।
बताया जा रहा है कि सुबह में बच्चा स्कूल परिसर में खेलने चला गया। इसी दौरान वह खेलते खेलते समरसेबल के खुले तार की चपेट में आ गया और करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया।

घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग आनन-फानन में बच्चे को बंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन किया।

स्कूल प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई
विद्यालय के शिक्षक विनोद कुमार चौधरी ने बताया कि समरसेबल के तार पर सुरक्षा कवर लगाया गया था, लेकिन आसपास के बच्चे उस पर झूलते रहते थे, जिससे कवर खिसक गया।
उन्होंने यह भी बताया कि स्कूल में चहारदीवारी नहीं है
बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए कई बार विभाग को पत्र लिखा गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Join us on: