रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार!
बड़हिया। बड़हिया के साधारण किसान परिवार में जन्मे अभिज्ञान कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग में दक्षता हासिल कर अपने गुरु राजू जी का मान बढाया।
बड़हिया वार्ड नम्बर – 4 के युवक, साधारण किसान, अमरेन्द्र सिंह के पुत्र अभिज्ञान ने पिता, परिवार और गांव- घर में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मान बढाया है। अध्ययन में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पाॅलटेक्निक और बाद में बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग में नौकरी करते हुए कड़ी मेहनत से किस्मत की लकीर को बदलते हुए स्वयं के भाग्य को खुद बदल डाला। घर पर बधाई देने वाले का तांता लगा हुआ है।




