आरा/आशुतोष पाण्डेय!
भोजपुर जिला मुख्यालय आरा के नवादा थाना स्थित मालगोदाम में सोमवार की शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते मालगोदाम में रखा सामान धू-धू कर जलने लगा, जिससे थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, समय रहते पुलिसकर्मियों और दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।
वीओ:
घटना भोजपुर मुख्यालय स्थित नवादा थाना के मालगोदाम की है, जहां संदिग्ध परिस्थिति में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मालगोदाम में रखे कुछ कीमती सामान जलकर राख हो गए, जबकि कई सामानों को समय रहते बचा लिया गया। आग की सूचना मिलते ही थाना परिसर में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि आग लगने के दौरान नवादा थाना में मौजूद दारोगा समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने बाल्टी के जरिए पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। इसी बीच दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
भोजपुर सीडीपीओ राज कुमार साह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रही है। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
बाइट: राज कुमार साह, ए एसी भोजपुर



