मुजफ्फरपुर- धरना प्रदर्शन सह हल्ला बोल कार्यक्रम में शामिल हुये सांसद पप्पू यादव!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

मुजफ्फरपुर

आज दिनांक 22 जून 2026 को जगतवीर राय को न्याय दो संघर्ष मोर्चा की ओर से समाहरणालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सह हल्ला बोल कार्यक्रम लाल बाबू सहनी की अध्यक्षता में संपन हुई। हल्ला बोल कार्यक्रम में हत्यारा दरोगा राजा सिंह को फाँसी दो, हत्यारा दरोगा राजा सिंह को बचाने वाला ssp शर्म करो का नारा गूंजता रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में आतंक का माहौल कायम है रोज हत्या, लुट बलात्कार की घटनाएं घट रही है। पुलिस अपराधियों को पकड़ने की जगह जगतवीर राय जैसे निर्दोष लोगों पर गोली चला रही है। अब नेताओं के भरोसे कोई आंदोलन नहीं होगा लोगों को खुद सड़क पर उतरना पड़ेगा। पुलिस अपराधी नेता गठजोड़ के कारण जगतवीर राय की हत्या को रफा दफा करने की साजिश की जा रही है।ssp जल्दी न्याय करे नहीं तो चक्का जाम आंदोलन की घोषणा जल्दी करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही राज्यपाल से प्रतिनिधि मंडल मिल कर न्याय की मांग करेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि जगतवीर राय हत्याकांड को मुजफ्फरपुर के अघोषित मुख्यमंत्री रफा दफा करने की साजिश कर रहे हैं। अब आंदोलन की शुरुआत हो चुकी है जनता स्वय आंदोलन के माध्यम से प्रशासन को न्याय के लिए बाध्य कर देगी।
कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए युवा नेता प्रभात किरण ने कहा कि जब तक जगतवीर राय को न्याय नहीं मिलता तब तक चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा पूरी सत्ता हत्यारा दरोगा राजा सिंह को बचाने में लगा हुआ है इसके खिलाफ युवाओ और आमजनों में काफी आक्रोश है।
धरना को संबोधित करने वाले प्रमुख नेताओं में केदारनाथ प्रसाद पूर्व विधायक, राजद नेता जय शंकर प्रसाद यादव, मो इफ्तेखार आलम, माले नेता जितेंद्र यादव, कांग्रेस नेत्री जूही प्रीतम, पूर्व प्रमुख मंगल यादव, संयोजक सुनील कुमार राय, कलेश्वर यादव, राम बाबु सिंह, राम सज्जन राय, राजा यादव, युवा नेता कुणाल सिंह, दीनबंधु क्रांतिकारी, धीरज कुमार, हुक्मदेव यादव, शिवनाथ पासवान, अजय यादव, जय प्रकाश यादव, राम नरेश साह, राजेश्वर राय, छात्र नेता दीपक ठाकुर, आलोक कुमार समाजवादी आदि प्रमुख थे।

Join us on: