राजधानी के बाढ़ में मुखिया के भाई और बेटे को मार दी गोली,गोलीबारी में अन्य कई जख़्मी!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

पटना जिला के बाढ़ थाना अंतर्गत कोन्दी स्टैंड में जुआ खेलवाने से रोकने और चुनावी रंजिश को लेकर दो युवक को गोली मार दी । बदमाशों ने बेढना पूर्वी पंचायत के मुखिया राजकुमार के पुत्र साहिल कुमार (15) और भाई पुरूषोत्तम कुमार (25 पिता रामप्रवेश गोप) को गोली मार दी। बासोबागी गांव निवासी मुखिया ने शिक्षक राकेश कुमार, उसके भाई राजेश कुमार उर्फ मटरू और भुल्लू यादव पर गोली मारने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव नजदीक है और उसी के रंजिश के कारण उनके बेटे और भाई को गोली मारी गई है। मुखिया का बेटा साहिल बिहारशरीफ में एक प्राइवेट स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता है। वह गर्मी की छुट्टी में अपने घर आया हुआ था। वह अपने परिजनों के साथ बाजार गया था। तभी घर लौटने के दौरान वह बाजार में एक जगह भीड़ देखकर रुक गया। बाजार में कुछ लोगों के बीच जुआ खेला रहे थे, जिसे उसने मना किया और विवाद हो गया। इसी दौरान बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक गोली साहिल और उसके चाचा को जाकर लगी। परिवार को सूचना मिलते ही तुरंत दोनों घायलों को बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को पटना रेफर कर दिया गया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।
घायल पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि कुछ लोग स्टैंड में अवैध वसूली करते हैं और वहां जुआ खेलवाते हैं। इसी को लेकर वह मना करने गए हुए थे तभी उनके भतीजा वहां पहुंचे और शिक्षक राकेश कुमार से उसका विवाद हो गया, तभी वह वहां पहुंचे और अचानक बदमाशों ने गोली चला दी, वह जैसे ही हटे तो उनके भतीजा को गोली लग गई जिसके बाद बदमाशों ने उन्हें भी गोली मार दी।
मुखिया राजकुमार ने कहा कि चुनावी रंजिश के कारण उनके बेटा को गोली मारी गई है, उनका बेटा बाजार गया हुआ था और स्टैंड में कुछ लोग जुआ खेलवा रहे थे जिसे उनके भाई मना करने गए, तभी जुआ खिलाने से मना करने पर बदमाशों ने मारपीट कर दी जिस पर उनका बेटा भी भीड़ देखकर वहां पहुंचा और उसे बदमाशों ने गोली मार दी। गर्मी की छुट्टी में उनका बेटा घर आया हुआ था और कल ही उसे पढ़ने फिर से स्कूल जाना था।

बाइट – मुखिया व परिजन

Join us on: