बेगूसराय- सामूहिक दुष्कर्म मामला – थानाध्यक्ष निलंबित, सदर अस्पताल पहुंचकर डीएम ने लगाई फटकार!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय सामूहिक गैंग रेप के बाद, DIG शैलेश श्रीवास्तव ने एसपी मनीष कुमार की अनुसंशा पर चकिया थानाध्यक्ष राजीव रंजन को निलंबित कर दिया है! वहीं सदर अस्पताल बेगूसराय की  व्यवस्था और लापरवाही पर DIG के बाद आज बेगूसराय DM श्री कांत शास्त्री ने औचक निरीक्षण किया,जिसमें कई कमियां देख चिकित्सकों पर जमकर बरस पड़े, जिलाधिकारी ने कहा सरकार द्वारा सभी संसाधन देने के बाद भी मरीजों नहीं मिल रहा सुविधा.. बाद में डाक्टरों ने उन्हें AC में बैठने को कहा तो DM ने ज़बाब देते हुए कहा आदत सुधार लो वरना हमसे बुड़ा कोई नहीं होगा। जिसके बाद अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मच गया। आपको बता दें गैंग रेप पीड़िता द्वारा आरोप लगाया गया था एडमिट करने के दौरान उन्हें स्ट्रेचर की सुविधा नहीं मिली थी। जिसके बाद DM ने एक्शन लेते हुए डाक्टरों को जमकर फटकारा । तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से डाक्टर DM को मनाने की कोशिश कर रहे तो DM डाक्टरों को सुधर जाने की हिदायत दे रहे हैँ!

Join us on: