रिपोर्टर– राजीव कुमार झा
सुखेत पंचायत के गोधनपुर काली मंदिर में चोरी: तीन दानपेटियों से 25 हजार ले उड़े चोर, ग्रामीणों में दहशत
मधुबनी जिला के झंझारपुर: काली मंदिर में फिर चोरी, मुख्य गेट का ताला तोड़ दानपेटी से 25 हजार पर किया हाथ साफ, पुलिस जांच में जुटी
गोधनपुर काली मंदिर में 5 वीं बार चोरी से सहमे ग्रामीण: रात में ताला तोड़ उड़ाए 25 हजार, पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग
ऐंकर– मधुबनी जिला के झंझारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखेत पंचायत के गोधनपुर स्थित काली मंदिर में शनिवार की रात चोरों ने आतंक मचाया। चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर मंदिर में रखी तीन दानपेटियों से करीब 25 हजार रुपये की चोरी कर ली।
रविवार सुबह जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो तीनों दानपेटियां भी टूटी पड़ी थीं और उसमें रखे रुपये गायब थे।
ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना झंझारपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि काली मंदिर में यह 5वीं बार चोरी की घटना हुई है। बार-बार हो रही चोरी से ग्रामीणों में दहशत है। लोगों का कहना है कि चोर बेखौफ होकर धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहे हैं।
ग्रामीणों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और मंदिर में हुई लगातार चोरियों का जल्द खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। थानाध्यक्ष सुनिल कुमार सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।




