भोजपुर मद्यनिषेध विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बक्सर-पटना फोरलेन पर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय!

बिहार में शराब तस्करों के खिलाफ मद्यनिषेध विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में भोजपुर मद्यनिषेध विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बक्सर-पटना फोरलेन पर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।

भोजपुर जिले में मद्यनिषेध विभाग को अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर बक्सर-पटना फोरलेन पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक 6 चक्का ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखी गई 1209.6 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई।
जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वैशाली जिले के दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर शराब तस्करी के नेटवर्क और इसके अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
मद्यनिषेध विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

भोजपुर से बड़ी कार्रवाई में 1209.6 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार। मद्यनिषेध विभाग ने कहा— शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी रहेगा जारी।

Join us on: