रिपोर्टर- राजीव कुमार झा!
समारोह मे भाग लेने संबंधी के यहां जा रहे थे पीड़ित तभी अपराधियों घायल कर दिया लूट को अंजाम
अपराधियों के हौंसले बुलंद जयनगर मे एक दिन मे दूसरी बड़ी वारदात, इलाके में दशहत
मधुबनी जिले के जयनगर अनुमंडल क्षेत्र में एक और लुट की वारदात की खबर आ रही है। एक ही दिन दो दो लूट की घटना से इलाके में भय का माहौल व्याप्त है। थाना क्षेत्र के कमला पूर्वी तटबंध के पास सोमवार को हथियार के बल पर मारपीट और लूटपाट की एक और वारदात को अपराधीयों द्वारा अंजाम दिया है। इस लूट की घटना में परोसी देश नेपाल के सिरहा जिला स्थित रमौल गांव के निवासी 53 वर्षीय शेख अंसार को घायल कर लूट पाट को अंजाम दिया गया है। प्राप्त सूचना के आधार पर जयनगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस एवं स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शेख अंसार किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कमला पूर्वी तटबंध के बेतौंहा गांव के पास अचानक कुछ नकाबपोश और हथियारबंद लोगों ने उनकी बाइक रोकी और आगे अपराधीयों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी, मारपीट के दौरान आरोपियों ने हाथ में लिए बंदूक के बल पर बाइक सवार से रुपए का डिमांड करने लगा। और उनके पास से मे मौजूद रुपये छीन लिया। हमले में घायल शेख अंसार को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी के जयनगर स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी रोष देखने को मिल रहा है। लोगों ने आरोप लगाया है कि पिछले कुछ हफ्तों में क्षेत्र में इस तरह की वारदातों में बढ़ोतरी हुई है। वही उचित सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने घटना की निंदा करते हुए कहा है कि सीमावर्ती इलाके में तैनात सुरक्षा बलों और पुलिस को अपनी गश्त बढ़ानी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। वहीं, जयनगर थाना पुलिस ने बताया है कि शिकायत के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मौके पर फोरेंसिक टीम और पुलिस के द्वारा साक्ष्य संग्रहण किया जा रहा है, जिससे अपराधीयों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई किया जा सके। इस बाबत थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया है कि घायल की हालत और शुरुआती बयानों के आधार पर संभावित संदिग्धों की पहचान कर गिरफ्तारी की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। उन्होंने बाहर से आने वाले और इलाके के संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने का आश्वासन दिया है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को तुरंत देने का आग्रह किया है। इस घटना ने बार-बार हो रहे अपराधीक वारदात को लेकर पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है की सुरक्षा मुद्दा को लेकर पुलिस की कमी को फिर से उजागर करके रख दिया है। सीमावर्ती इलाकों में प्रभावी गश्त व सामुदायिक सुरक्षा नेटवर्क की आवश्यकता को महशुस करते हुए। पुलिस द्वारा किए जा रहे सुरक्षा पर सवाल उठाया है।




