रिपोर्ट- अमित कुमार!
बिहार में सरकारी बंगला खाली कराने के मुद्दे पर विपक्ष के सवालों के जवाब में भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह।
लेसी सिंह पलटवार करते हुए अब तक आवंटित किए गए भवनों की पूरी सूची गिनाई। उन्होंने कहा कि बंगलों का आवंटन नियमों के अनुसार किया जा रहा है और इसमें किसी तरह की राजनीति नहीं है। इसी क्रम में पटना के 10 सर्कुलर रोड बंगले को लेकर मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह आवास अब मंत्री श्रेणी में आता है और इसे डेयरी एवं मत्स्य मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित किया जा चुका है। राबड़ी देवी को नेता प्रतिपक्ष के पद के आधार पर 39 हार्डिंग रोड पर नया सरकारी आवास पहले ही उपलब्ध करा दिया गया है। लेसी सिंह ने कहा कि राबड़ी देवी को नियम का सम्मान करते हुए सरकारी बंगला खाली कर देना चाहिए और सरकार हर हाल में इसे खाली करवाएगी।




