रिपोर्ट – सोनू सिंह!
नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना नारदीगंज पुल पार स्थित हंडिया मोड़ मंदिर के पीछे की है, जहां सोमवार की शाम करीब 7:30 बजे नारदीगंज पुलिस को एक शव पड़े होने की सूचना मिली।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।




