पहली बारिश में ही NH 80 गड्ढे में तब्दील, पुलिस ने किया NH ब्लॉक!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

मोकामा के हाथीदह से शुरू होकर मुंगेर होते हुए फरक्का जाने वाली NH 80 को प्रशासन ने बाटा मोर के पास बैरिकेड कर ब्लॉक कर दिया है, प्रतिदिन हो रहे हादसों के बाद प्रशासन को जब कोई उपाय नहीं सूझा तो उन्होंने इसे बैरिकेड कर दिया है, हमारे संवाददाता ने भागलपुर जोन के नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रोजेक्ट डायरेक्टर से जब बात की तो उन्होंने इसे पथ निर्माण विभाग का मामला बताया, जबकि NH 80 में बाटा मोड़ से हाथीदह स्टेशन तक दर्जनों बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं,जिससे ट्रैकों को भी पार करने में भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है,प्रतिदिन कई गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो जाती हैं दर्जनों लोग अभी तक जख्मी हो चुके हैं, और अस्पतालों में भर्ती हैं, जिसके बाद प्रशासन को यह निर्णय लेना पड़ा, चूँकि NH के अधिकारी मरम्मती के मामले को पथ निर्माण विभाग पर फेंकते हैं और पथ निर्माण विभाग के अधिकारी NH पर और इस बीच में जनता परेशानियों से जूझ रही है, झूल रही है! जिसे देखने सुनने वाला कोई नहीं है!

बाइट – वाहन चालक
बाइट – राजेश सिंह,ग्रामीण

Join us on: