अवधेश कुमार / गोपालगंज
बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है…गोपालगंज में पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई है… मुठभेड़ के दौरान 50 हजार का इनामी अपराधी आकाश कुमार गोली लगने से जख्मी हो गया है…. दोनों पैरों में उसे गोली लगी है और इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है… ये वारदात नगर थाना क्षेत्र के बंजारी बायपास के पास हुई है… मुठभेड़ में पकड़े गए अपराधी की पहचान आकाश कुमार के रूप में हुई है, जो थावे थाना क्षेत्र के बरईहाता निवासी मनोज सिंह का पुत्र है…उसपर पूर्व थावे के पूर्व मुखिया कुरैश मियां की हत्या, लूट, रंगदारी समेत करीब 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं….हाल ही में उसने थावे की स्टील व्यवसाय मृत्युंजय कुमार से रंगदारी मांगी थी और रंगदारी की राशि नहीं मिलने पर हत्या करने के लिए 60 दोनों का अल्टीमेटम दिया था… बिहार एसटीएफ कुख्यात अपराधी आकाश की गिरफ्तारी के लिए 5 सालों से लगी हुई थी लेकिन हर बार वह चकमा देकर फरार हो जा रहा था….एसपी विनय तिवारी की टीम ने कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी की जिसके बाद हथियार की बरामदगी के लिए जब बंजारी बायपास पर पहुंची तो उसने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी…इसके बाद आत्मरक्षार्थ पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई… जिसमें ईनामी अपराधी आकाश को दोनों पैरों में गोली लगी….वहीं, इस मामले में गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा खुलासा सकते हैं…..



