प्रेम प्रसंग में घर छोड़ गई बेटी का पुतला बनाकर पिता ने अर्थी व चिता सजाकर कर दिया अंतिम संस्कार!

SHARE:

रिपोर्ट – प्रिंस कुमार!

कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत चंदवा पंचायत के खुदना गांव में एक अनोखी और भावुक घटना सामने आई है। गांव में एक पिता ने अपनी घर से भाग गई बेटी का पूरे रीति-रिवाज और विधि-विधान के साथ प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।जानकारी के अनुसार, युवती कुछ समय पूर्व घर छोड़कर चली गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश करते हुए रौतारा थाना में मामला भी दर्ज कराया था। बाद में लड़की बरामद हुई, लेकिन परिजनों का आरोप है कि उसने अपने माता-पिता और परिवार को पहचानने से इनकार कर दिया। इस घटना से आहत परिवार ने समाज और ग्रामीणों की मौजूदगी में बेटी से सारे संबंध समाप्त करने का फैसला लिया।परिवार वालों ने लड़की के नाम से पुतला तैयार कराया। उसे अर्थी पर लिटाकर पूरे गांव में अंतिम यात्रा निकाली गई और फिर शमशान घाट ले जाकर हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार प्रतीकात्मक दाह संस्कार किया गया। इस दौरान पिता मुनचुन पासवान, दादा राम प्रकाश पासवान और अन्य परिजनों की आंखें नम दिखीं।लड़की के पिता और दादा ने कहा कि जिस दिन से बेटी घर छोड़कर गई और बाद में हमें पहचानने से इनकार किया, उसी दिन से हमारे लिए वह मर चुकी है। अब उससे हमारा कोई संबंध नहीं है।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंचने लगे। श्राद्ध कार्यक्रम और अंतिम संस्कार में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Visual——

Join us on: