दरभंगा संवाददाता:- लक्ष्मण कुमार
दरभंगा। उत्तर बिहार का सबसे बड़ा अस्पताल DMCH एक बार फिर हल्की बारिश में ही जलमग्न हो गया। अस्पताल परिसर की मुख्य सड़कें, इमरजेंसी वार्ड, मेडिसिन विभाग तथा सीटी स्कैन सेंटर तक पानी में डूब गए।
जलजमाव के कारण मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्ट्रेचर और व्हीलचेयर के सहारे मरीजों को एक विभाग से दूसरे विभाग तक ले जाना मुश्किल हो गया। कई स्थानों पर गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये की लागत से अस्पताल भवनों का निर्माण तो किया गया, लेकिन जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं की अब भी अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान यही स्थिति उत्पन्न होती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की जाती। अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर DMCH की यह बदहाल व्यवस्था कब सुधरेगी और मरीजों को कब राहत मिलेगी।
बाइट:
- मो. अजीज : मरीज के परिजन
- बिपुल कुमार सिंह: स्थानीय निवासी
- सोहन सदा: मरीज के परिजन




