बाढ़ के उमानाथ में फिर हादसा,श्राद्ध कर्म में आई युवती स्नान के दौरान डूबी!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

उमानाथ घाट पर थम नहीं रहा हादसों का सिलसिला, रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच फिर हादसा, श्राद्ध कर्म में आई युवती स्नान के दौरान डूबी

बिहार की काशी कहे जाने वाले बाढ़ स्थित उमानाथ गंगा घाट पर आज लगभग साढे नौ बजे श्राद्ध कर्म में आई तीन लड़कियां स्नान के दौरान डूबने लगी, जिसमें से मौके पर मौजूद लोगों ने दो को किसी तरह बचा लिया वहीं एक अठारह बर्षीय डूब गई। बता दे की गुरुवार को नाव पलटने से सात लोग डूब गए थे जिनमें से पांच की मौत हो गई है, दो अभी भी लापता है। जिसकी खोजबीन के लिए उमानाथ गंगा घाट पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम, अंचलाधिकारी और पुलिस बल मौके पर मौजूद है, इसके बाद भी प्रशासन के सामने यह हादसा हुआ। थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने घटना की पुष्टि की है।
बताया जा रहा है कि 18 वर्षीय काजल कुमारी नामक लड़की गंगा नदी में डूब गई है जो की रहुईं थाना क्षेत्र अंतर्गत की रहने वाली बताई जा रही है।
काजल की मां ने बताया कि युवती के दादा की मौत हो गई थी जिसके श्राद्ध कर्म के बाद शुद्धिकरण के लिए पूरा परिवार उमानाथ गंगा घाट पर स्नान करने के लिए आया हुआ था। स्नान के दौरान तीन युवती डूबने लगी जिसमें से दो को बचा लिया गया लेकिन काजल डूब गई।
काजल के पिता सीताराम चौधरी ने बताया कि श्राद्ध कर्म के बाद पूरे परिवार के 20 से 25 लोग एकजुट होकर गंगा स्नान के लिए आए थे, सभी परिवार के लोग बारी-बारी कर स्नान करने जा रहे थे इस दौरान तीनों एक साथ स्नान करने गई और डूबने लगी।

बाइट – परिजन

Join us on: