भागलपुर- सुल्तानगंज में गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत !

SHARE:

रिपोर्ट – निभाष मोदी!

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ मंदिर घाट पर आज बुधवार को गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्नान करने आए एक युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई !

घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और साथ आए दोस्तों में चीख-पुकार शुरू हो गई।

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के पगड़ी गांव निवासी 30 वर्षीय सच्चिदानंद पांडेय के रूप में हुई है। वह भागलपुर में रहकर पॉपकॉर्न बेचने का काम करता था।

बताया जा रहा है कि, सच्चिदानंद शादीशुदा था और उसके परिवार में पत्नी समेत दो बेटियां और एक बेटा हैं।

मृतक के साथी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि वे लोग बांका और भागलपुर से गंगा स्नान करने सुल्तानगंज पहुंचे थें। तीन दिनों से बिजली नहीं रहने के कारण मोबाइल डिस्चार्ज था, इसलिए मोबाइल को एक दुकान में चार्ज पर लगाकर सभी गंगा स्नान करने चले गए। इसी दौरान सच्चिदानंद को पानी की गहराई का अंदाजा नहीं मिला और वह अचानक गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने काफी शोर मचाया और स्थानीय लोगों की मदद से उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह डूब चुका था।

सूचना मिलने पर सुल्तानगंज थाना पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय मछुआरे शंकर महलदार की मदद से करीब दो घंटे बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया है।

घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Join us on: