:- रवि शंकर अमित!
बाढ़ अनुमंडल के मुबारकपुर गांव में लोग आवारा कुत्तों के आतंक से खौफ में हैं। ग्रामीण रात रात भर जागकर अपने पशुओं की रक्षा करने में जुटे हैं। आवारा कुत्ते अभी तक गांव में एक बछड़ा और तीन बकरियों को निशाना बना चुके हैं। रात को गली में इधर उधर घूमते आवारा कुत्ते झुंड में हमला करते हैं। कुत्तों के डर से गांव। में बच्चे-बुजुर्ग और महिलाएं घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने कुत्तों से छुटकारा पाने के लिए प्रशासन से भी इसकी गुहार लगाई, लेकिन प्रशासन के पास भी इन कुत्तों से निजात दिलाने का कोई उपाय नहीं है। यहां तक कि अधिकारियों को मजबूरी में ग्रामीणों से कुत्तों को मार देने की बात भी कही गई।
बाइट ग्रामीण




