:- रवि शंकर अमित!
बिहार पुलिस एवं बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में सिपाही पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन संख्या 01/2025 के अंतर्गत आयोजित भर्ती प्रक्रिया का अंतिम परिणाम आज दिनांक 27 मई 2026 को प्रकाशित कर दिया गया है। इस महत्त्वपूर्ण भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 19,838 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों में 12,509 पुरुष, 7,312 बिहार मूल की महिलाएँ एवं 17 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी सम्मिलित हैं।
अभ्यर्थी अपना अंतिम परिणाम एवं चयन सूची केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की आधिकारिक वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in/ पर जाकर देख सकते हैं।
इस संबंध में श्री जितेन्द्र कुमार,महानिदेशक सह अध्यक्ष,केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती)बिहार,द्वारा विस्तृत प्रेस-ब्रीफ के दौरान दी गई जानकारी!




