पुण्यतिथि पर याद किये गये पंडित जवाहर लाल नेहरू,श्रद्धांजलि सभा आयोजित!

SHARE:

रिपोर्ट – डॉ अनमोल कुमार!

गयाजी । गया जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा राजेंद्र आश्रम में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, आधुनिक भारत के निर्माता, लोकतंत्र के सजग प्रहरी एवं भारत रत्न से सम्मानित पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार की अध्यक्षता में मनाई गई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित नेहरू जी ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी और देश को विकास एवं लोकतंत्र के मार्ग पर आगे बढ़ाया। धर्मनिरपेक्षता, वैज्ञानिक सोच, शिक्षा, उद्योग और सामाजिक विकास को जो मजबूत आधार उन्होंने देश को दिया, वही आज भी भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू जी का दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में उनका अतुलनीय योगदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उनके आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर विधा शर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा, टिंकू गिरी, अशोक प्रसाद भारती, कमलेश चंद्रवंशी,दामोदर गोस्वामी, युगल किशोर सिंह,अर्जुन गुप्ता,शिवनाथ प्रसाद, सुनैना रानीअंजनी,कौशल अग्रवाल, सैयद नयाज असरफ सहित श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Join us on: