रिपोर्ट – राहत रंजन!
फोटो संलग्न, सिमरिया दो पंचायत के कसहा गांव स्थित सहयोग शिविर में मौजूद डीडीसी आकाश चौधरी लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र सौंपते साथ में सीओ सुराजकांत व अन्य अधिकारी
सिमरिया धाम, एक संवाददाता। बरौनी प्रखंड के सिमरिया दो पंचायत के कसहा गांव स्थित पंचायत भवन में मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में विभिन्न समस्याओं से जुड़े कुल 409 आवेदनों का निष्पादन किया गया। उक्त बात की जानकारी सीओ सुराजकांत ने दिया। उन्होंने बताया कि सहयोग शिविर में कुछ लोगों को तैयार जन्म व मृत्यु प्रमाण-पत्र भी सौंपा गया है। मुखिया अमृता कुमारी ने बताया कि सहयोग शिविर में प्राप्त हुए आवेदनों को 30 दिनों में निष्पादन करना है। इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष रामानुज सिंह, पूर्व मुखिया राम नंदन यादव, राजद नेता रामानंद प्रसाद यादव, मुखिया प्रतिनिधि संजीव कुमार सन्नी, सिकंदर यादव, वार्ड सदस्य जितेंद्र ठाकुर समेत सहयोग शिविर में कृषि, आवास, विद्युत, जीविका, महिला बाल विकास, चिकित्सा समेत विभिन्न विभागों का अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
सिमरिया दो पंचायत में खानापूर्ति बनकर रह गया सहयोग शिविर
सिमरिया दो पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर को महज खानापूर्ति बनकर रह जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। इससे स्थानीय लोगों में जिला प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। पैक्स अध्यक्ष रामानुज सिंह, पूर्व मुखिया रामनंदन यादव, राजद नेता रामानंद प्रसाद यादव व केदारनाथ भास्कर ने कहा कि पूर्व से निर्धारित सहयोग शिविर में डीडीसी आकाश चौधरी के द्वारा महज एक घंटे से भी कम समय देने से अधिकतर लोगों की समस्याएं धरी रह गई जबकि सिमरिया दो पंचायत में लिखित रूप से कुल 409 लोगों ने जमीनी विवाद, जमीन का रसीद नहीं कटने, राशन कार्ड नहीं रहने व सड़क का अतिक्रमण रहने समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन दिया है।
जन्म प्रमाण पत्र में सुधार के लिए एक वर्ष से पिता लगा रहे ब्लॉक व पंचायत का चक्कर, नहीं हो पा रहा नामांकन
सहयोग शिविर में पहुंचे रुपनगर के सुनील महतो ने बताया कि उनकी पुत्री अंशिका प्रिया की जन्म प्रमाण पत्र में पिता की जगह बच्चे का नाम आ गया है वे पिछले एक वर्ष से ब्लॉक व पंचायत भवन का चक्कर काट रहे हैं प्रमाण पत्र नहीं सही नहीं होने से विद्यालय में नामांकन भी नहीं हो पा रहा है। कसहा निवासी बबलू यादव ने कहा कि उनके द्वारा दो वर्ष पूर्व सात खेसरा जमीन की नापी को लेकर हाई कोर्ट के यहां गुहार लगाने के बाद अनुमंडल अधिकारी के निर्देश के बावजूद सात में से दो खेसरा का ही नापी हो पाई। कसहा निवासी संजीव यादव व बरियाही निवासी रईश यादव ने मल्हीपुर चौक से कसहा-बरियाही गांव आने वाली मुख्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त कर चौड़ीकरण के साथ सड़क निर्माण करने का मुद्दा रखा। रुपनगर के सदानंद यादव ने जमीन का ऑनलाइन नहीं होने व हरिकांत यादव ने सड़क निर्माण की मांग रखी। वही बरियाही के मुकेश कुमार ने जमीन विवाद में फंसाने से संबंधित आवेदन दिया। वार्ड सदस्य रंजीत यादव ने कहा कि खाता नं. 458 का रसीद नहीं कटने से किसान फॉर्म रजिस्ट्रेशन कार्ड बनाने में परेशानी होती है।



