रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
भोआड़ा एयरपोर्ट के पास छापामारी, 36.5 लीटर बीयर, 09 लीटर मैकडॉवेल एवं 43.5 लीटर नेपाली देसी शराब जब्त
ऐंकर– मधुबनी थाना टाउन थाना की पुलिस ने भोआड़ा (लााहोनगर) से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू साह, पिता मन्ना साह, के घर से कुल 89 लीटर शराब जब्त की गई है— जिसमें विदेशी और नेपाल निर्मित देसी शराब शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्वाई करते हुए प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवस्यक कार्वाई को लेकर अभियान चलाया। तलाशी के दौरान पुलिस ने 73 बोतल 500 मिलीलीटर की बीयर बरामद की, जिसकी कुल मात्रा 36.5 लीटर बताई जा रही है। इसके अतिरिक्त 12 बोतल 750 मिलीलीटर मैकडॉवेल्स, जिनकी कुल मात्रा 09 लीटर। इस के साथ ही सबसे अधिक मात्रा मे नेपाल निर्मित देसी शराब की 145 बोतल जो 300 मिलीलीटर प्रत्येक बोतल है, जिनकी कुल मात्रा 43.5 लीटर बरामद कर जब्त किया। कुल मिलाकर बरामद विदेशी शराब 45.5 लीटर और नेपाल निर्मित देसी शराब 43.5 लीटर है, जिसका कुल 89 लीटर शराब का आंकड़ा सामने आया है। वहीं, टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया है कि यह सभी शराब बिना वैध कागजात के रखी हुई थी और संभवतः इसे स्थानीय बाजारों में अवैध तरीके से बेचा जाना था। घटनास्थल से शराब के साथ-साथ कुछ संदिग्ध सामग्री और कुछ परिवहन के साधन से जुड़े प्रमाण भी मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। आरोपी सोनू साह के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम अधिनियम से संबंधित विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। साथ ही आगे थाना अध्यक्ष ने कहा है कि इस तरह की कार्रवाई अवैध शराब की कार्वाई की चैन और कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नियमित रूप से चलाई जा रही है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास शराब की अवैध तस्करी या बिक्री संबंधी सूचना हो तो वे नजदीकी थाना को तुरंत सूचित करें। स्थानीय लोगों ने इस गिरफ्तारी का स्वागत करते हुए बताया है कि अवैध शराब के कारण समाज में बढ़ती अपराध की प्रवृत्ति और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ होती हैं। पुलिस के द्वारा इस तरह के कार्वाई से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में सहायक साबित होगा। शराब कार्वाई मे संलिप्त अन्य लोगों के विरुद्ध जांच अभी जारी है। पुलिस ऐसे अन्य संभावित नेटवर्क का पता लगाने के लिए और आगे छापेमारी कर सकती है।



