:- रवि शंकर अमित!
बाढ़ अनुमंडल के हाथीदह थाना अंतर्गत राजेंद्र सेतु के नीचे गंगा में डूब रहे एक ब्यक्ति को स्थानीय नाविकों ने बचा लिया जिसे इलाज हेतू मरांची पीएचसी लाया गया जहाँ अस्पताल की भारी लापरवाही देखने को मिली, लोगों ने बताया की एक घंटे तक बेहोश रहे शख्स को कोई देखने तक नहीं आया, जिसने अस्पताल पहुँचाया उसने सभी के हाथ पैर जोड़े पर नहीं हुआ ईलाज, आखिर में स्थानीय लोगों के आक्रोश के बाद ईलाज किया गया शुरू,बताया जा रहा है कि स्थानीय नाविकों ने उसे बचाने के बाद एक प्राइवेट बस में मरांची स्थित पीएचसी में इलाज हेतू भेजा, जहां बस के अंदर एक घंटे बीत जाने के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला, जिसके बाद उस व्यक्ति को पीएचसी में भर्ती कर इलाज किया गया, इस दौरान व्यक्ति जिंदगी और मौत से लड़ता रहा।
हाथीदह थाना की पुलिस के अनुसार व्यक्ति स्नान के लिए गया था जहां स्नान के दौरान वह डूबने लगा। जिसे नाविक ने बचाया और आनन-फानन में वहां से मरांची स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, व्यक्ति की हालात नाजुक है अभी वह कुछ भी बोल नहीं पा रहा है। व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है, उसके पास से एक झोला बरामद हुआ है जिसमें उसका कोई आईडी प्रूफ नहीं है।
लोगों ने आरोप लगाया कि अस्पताल के कर्मी उन्हें खुद बस से उतारकर अस्पताल में लाने को कह रहे थे और धमकी भी दे रहे थे। अबतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।
बाइट – ड्राइवर
बाइट -जबाब देने से भागते स्वास्थ्यकर्मी




