:- रवि शंकर अमित/बबलु राय!
बेगूसराय में एक BPSC शिक्षक ने दूसरी रचाई शादी.. शादी की खबर लगते ही परिवार के लोगों में मचा हड़कंप.. पूरा मामला तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बजलपुरा गांव की ।
बताया जा रहा है कि बजलपूरा निवासी एक विवाहिता ने अपने बीपीएससी शिक्षक पति पर दूसरी शादी करने, मारपीट कर घर से निकालने तथा जान से मारने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीड़िता ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया है कि उसकी शादी वर्ष 1999 में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार बजलपुरा निवासी हरेराम प्रसाद के पुत्र राकेश कुमार के साथ धूमधाम से हुई थी। शादी के दौरान उसके पिता द्वारा उपहार स्वरूप 10 भरी सोना, 50 भरी चांदी, पांच लाख रुपये नगद सहित अन्य घरेलू सामान दिए गए थे। विवाहिता का आरोप है कि करीब एक वर्ष पूर्व उसके पति राकेश कुमार का चयन बीपीएससी शिक्षक के रूप में हुआ, जिसके बाद उनका व्यवहार पूरी तरह बदल गया। शिक्षक बनने के बाद पति ने पत्नी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और बाद में दूसरी शादी रचा ली। महिला ने आरोप लगाया कि पति ने उसके सभी जेवरात अपने कब्जे में लेकर मारपीट करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। इतना ही नहीं, पति के साथ-साथ सास और ससुर भी लगातार उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं तथा जान से मरवाने की साजिश रच रहे हैं। पीड़िता ने महिला थाना पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इधर महिला थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाइट- पीड़ित विवाहिता व परिजन




