मोकामा-  227 लीटर देसी-विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!


मोकामा (पटना): बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को धरातल पर उतारने और तस्करों के मंसूबों को नाकाम करने के लिए स्थानीय पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में पटना जिले के मोकामा थाना की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है और मौके से दो सक्रिय तस्करों को दबोच लिया है।
मोकामा थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बतलाया कि:
“मंगलवार की देर शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में शराब की एक बड़ी खेप उतारी गई है। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने दो अलग-अलग संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।”

पुलिस की इस सुनियोजित घेराबंदी के दौरान दोनों जगहों से कुल मिलाकर लगभग 227 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। बरामद शराब में देसी और विदेशी दोनों तरह के ब्रांड शामिल हैं, जिसे तस्करों द्वारा स्थानीय स्तर पर खपाने की योजना थी।
शराब की खेप के साथ पुलिस ने मौके से दो तस्करों को भी रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पेशेवर तरीके से इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे थे!

Join us on: