आरा/आशुतोष पाण्डेय
स्लग/
आरा शहर में बाल उत्पीड़न और आपराधिक षड्यंत्र से जुड़े एक गंभीर मामले में चार संदिग्धों के खिलाफ पोस्टर जारी होने के बाद स्थानीय इलाके में हड़कंप मच गया है। एक संगठन की ओर से जारी इस पोस्टर में आरोप लगाया गया है कि संदिग्धों ने मिलकर 10 वर्षीय एक बच्ची के साथ गंभीर दुर्व्यवहार (बलात्कार) की घटना को अंजाम दिया है।
पोस्टर के अनुसार, इस मामले में नगर थाना क्षेत्र की महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया गया है कि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
पोस्टर में जनता से अपील की गई है कि फरार आरोपियों के बारे में कोई भी सूचना मिलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें, ताकि उन्हें गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा सके।
घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस टीम अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।



