:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!
बेगूसराय में एक बार फिर आग का कहर देखने को मिला है, जहां तेघड़ा प्रखंड के आधारपुर स्थित प्राचीन रामजानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और झोपड़ी नुमा भुसकार को अपनी चपेट में ले लिया। इस अगलगी में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई।
बताया जा रहा है कि ठाकुरबाड़ी परिसर से धुआं और आग की ऊंची लपटें उठती देख राहगीरों ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। जब तक स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी और परिसर में रखे भुस्से तथा झोपड़ीनुमा घर को अपनी चपेट में ले चुकी थी।घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा अग्निशमन विभाग की टीम दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों और अग्निशमन कर्मियों ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक परिसर में रखा करीब 100 मन मवेशियों का भुस्सा पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। इसके अलावा अनाज, ।बताया जा रहा है कि घटना के समय ठाकुरबाड़ी के महंत श्री गोपाल दास जी महाराज अपने अनुयायियों के साथ मलमास के अवसर पर राजगीर गए हुए थे। इसी कारण परिसर में नियमित गतिविधियां सीमित थीं। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग ठाकुरबाड़ी के मुख्य मंदिर परिसर तक पहुंच सकती थी, जिससे और बड़ा हादसा हो सकता था। राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। फिलहाल प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।



