रिपोर्टर– राजीव कुमार झा
मधुबनी नगर मुख्यालय स्थित होटल चंद्रलोक कंपलेक्स में मधुबनी जिला भाजपा का प्रशिक्षण शिविर 17 मई और 18 मई को लेकर भव्य प्रांरभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभाशूं झा की अध्यक्षता एवं भाजपा नेता जंन्मजेय सिंह के संचालन में सर्वप्रथम पार्टी का झंडा तोलन ,वर्ग गीत , डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी , पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के पूजन एवं तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम मे मंचासीन आगत अतिथियों पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री डॉक्टर हुकुमदेव नारायण यादव, बिहार सरकार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ,सांसद गोपाल जी ठाकुर, विधायक विनोद नारायण झा, सुजीत पासवान, जीवेश मिश्रा, संस्कृत बोर्ड अध्यक्ष मृत्यजंन्य झा,पूर्व विधायक रामप्रीत पासवान , हरीभूषण ठाकुर , विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर, जिला प्रभारी अर्जुन सहनी, आशीष झा, भोगेंद्र ठाकुर, शंकर झा ,भीम सिंह , देवेंद्र कुमार यादव , प्रमोद सिंह को अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया गया।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे गरीब जन कल्याणकारी योजनाएं को हर कार्यकर्ता घर-घर तक जाकर लोगों को बताएं और अंतिम पायदान तक के हर व्यक्तियों को सरकार की उपलब्धियां का लाभ दिलाना हर भाजपा कार्यकर्ता का मुख्य लक्ष्य होना चाहिए। प्रधानमंत्री की योजनाएं उज्ज्वला योजनाएं , आवास योजनाएं, जल जीवन योजनाएं, स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर घर तक शौचालय, आयुष्मान भारत योजना, मातृ वंदना योजना, किसान सम्मान निधि, सिंचाई योजना सहित अन्य योजनाओं पर चर्चा करते हुए को लेकर संगठन की भूमिका को लेकर आगे उन्होंने कहा अपनी सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाएं जन जन तक पहुँचें। ऐसा प्रयास करना चाहिए। प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे सत्र में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पंच निष्ठाएं , सैद्धांतिक अनुष्ठान एकात्मक मानव दर्शन को लेकर बताया गया। नेताओं ने कहा भाजपा केवल एक राजनीतिक दल ही नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला वैचारिक संगठन है। तीसरे सत्र में आज के दौर में सोशल मीडिया नई तकनीक प्रभावी सूचना तंत्र एवं संगठन के लिए सकारात्मक निर्माण पर विचार व्यक्त किया गया।
प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वालों में सुबोध कुमार चौधरी, सरोज सिंह ,प्रंशात ठाकुर ,सतीश ठाकुर,प्रदेश भाजपा नेता अमरनाथ प्रसाद ,मनोज कुमार मुन्ना, संजय पांडे ,विनोद प्रसाद, पिंटू मिश्रा ,वरुण सिंह, सुनील मिश्रा, पंकज सिंह राठौर, अशोक कुशवाहा, अजय भगत ,रणधीर ठाकुर, प्रफुल्ल चंद्र झा, शिव शंकर पांडे ,अनिल सिंह ,मृत्युंजय कुमार कुंदन, हितेन्द्र ठाकुर, गजेंद्र झा, प्रफुल्ल झा, प्रतिमा रंजन, दीप्ति राउत ,माला देवी, पूनम मलिक, रितु मंडल, प्रमिला पूर्व, कुशेश्वर कुशवाहा, रीना सर्राफ, आदित्य झा,कन्हैया शाह, दीपक यादव, प्रशांत राय, संजय महतो, रामू सिंह, महेंद्र पासवान ,राजीव झा, कविता झा, राम पुकार ठाकुर ,मोहम्मद मंसूर, चन्द वीर यादव,,गौरी शंकर महतो, पवन शाह,,राकेश रंजन ,हीरालाल दास,,वरुण दास ,फेकू यादव ,नवल झा, राजू झा ,आयुष सिंह, हरिमोहन चौधरी ,दानी झा, अमरेश झा,,शंकर झा, हरिनारायण यादव,,उमाशंकर गुप्ता,,शशि कुमार साहू, चंदन चौधरी ,,राजीव झा, रवि रंजन ,,मिलन देवी, रोहित जायसवाल ,मीनाक्षी श्रीवास्तव ,,सीता देवी, रामविलास यादव सहित जिला पदाधिकारी मंच मोर्चा के जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल है। आयोजित प्रशिक्षण वर्ग मे लगभग 250 प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।



