भोजपुर- गंगा किनारे बोरे में मिला विवाहिता का शव, पति गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय

आरा/बिहिया थाना क्षेत्र के तेघरा गांव की विवाहिता रेनु देवी (30) का शव रविवार को सलेमपुर के पास गंगा नदी किनारे बोरे में बरामद हुआ। पुलिस ने शव की पहचान पति छोटक तुरहा की निशानदेही पर की। दहेज को लेकर हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि ससुर, सास, देवर व ननद फरार हैं।
मृतका के भाई अखिलेश कुमार ने दो लाख रुपये दहेज की मांग व हत्या का आरोप लगाते हुए शनिवार को आवेदन दिया था। पूछताछ में पति ने गला दबाकर हत्या कर शव नदी किनारे फेंकने की बात स्वीकार की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल आरा भेज दिया है और फरार आरोपितों की तलाश जारी है।

Join us on: