रिपोर्ट :- संतोष चौहान!
विश्व हिन्दू परिषद के सुपौल नगर इकाई की बैठक सोमेश्वर नाथ महादेव के परिसर में रविवार को आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष रमण कुमार सिंह के द्वारा किया गया। बैठक में युवाओं को संगठन से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया।
राष्ट्र हित में विहिप और बजरंग दल को मजबूत होना बहुत आवश्यक है। बैठक में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य चन्द्रकांत झा ने कहा कि अनुशासीत युवा ही राष्ट्र और व्यक्तिगत जीवन के लिये कुछ कर सकता है। हमारे आदर्श हनुमान जी है। उक्त बैठक में विभाग संयोजक मुकेश यादव, बनबन सोनी, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख अनिल ठाकुर शमिल थे। सर्वसम्मति से सुपौल नगर संयोजक बजरंग दल के रूप में आशीष कुमार के नाम की घोषणा की गई। इस बैठक में शिवम, अभिषेक जायसवाल, मनीष कुमार, आनंद कुमार, नीरज कुमार, सत्यम प्रभात, प्रेम चौधरी, शुभव, रौनक शर्मा, अंजनी कुमार उपस्थित थे।




