आरा/आशुतोष पाण्डेय!
भोजपुर पुलिस व बिहार एसटीएफ की संयुक्त टीम की सफलता मिली है, बता दे कि भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज के निर्देश पर कोईलवर में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भोजपुर पुलिस एवं बिहार एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार को कोईलवर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 450.91 ग्राम हेरोइन, तीन मोबाइल फोन, 780 रुपये नगद व एक चारपहिया वाहन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया।
संयुक्त टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर भारी मात्रा में नशे की खेप लेकर गुजरने वाले हैं। इसके बाद कोईलवर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी क्रम में संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई।
गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर छापेमारी की जा रही है। मामले में कोईलवर थाना कांड संख्या 114/25, दिनांक 16.05.2026, धारा 8(C)/21(C)/29 NDPS एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस एसडीपीओ रंजीत सिंह ने बताया कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।




