अल हाफिज कॉलेज में स्नातक सत्र 2025–29 के सेमेस्टर-II (CBCS) की आंतरिक परीक्षा आगामी 19 मई को!

SHARE:

रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय

आरा /स्थानीय अल हाफिज कॉलेज में स्नातक सत्र 2025–29 के सेमेस्टर-II (CBCS) की आंतरिक परीक्षा आगामी 19 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। कॉलेज प्रशासन द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार सभी परीक्षाएं प्रथम पाली में सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक होंगी।
जारी समय-सारिणी के अनुसार विभिन्न विषयों के लिए कुल 9 परीक्षा हॉल निर्धारित किए गए हैं। इनमें इतिहास, भूगोल, भौतिकी, रसायनशास्त्र, गणित, प्राचीन इतिहास, दर्शनशास्त्र, अर्थशास्त्र, अंग्रेज़ी, कॉमर्स, राजनीतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, हिंदी, उर्दू, समाजशास्त्र, होम साइंस, बॉटनी और जूलॉजी के छात्र शामिल होंगे।
कॉलेज प्रशासन ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सभी छात्र-छात्राएं परीक्षा प्रवेश-पत्र (Admit Card) तथा पहचान-पत्र साथ लेकर ही परीक्षा हॉल में प्रवेश करें। बिना आवश्यक दस्तावेज़ के परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
कॉलेज के कंट्रोलर ने परीक्षा को सुचारू और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी छात्रों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है।

Join us on: