95 लाख कैश के साथ ठग गिरोह का पर्दाफाश, 8 गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल का रहनेवाला है मास्टरमाइंड!

SHARE:

अवधेश कुमार / गोपालगंज!

95 लाख कैश के साथ ठग गिरोह का पर्दाफाश, 8 गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल का रहनेवाला है मास्टरमाइंड, पुलिस को जाली नोट भी होने का शक

गोपालगंज पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है….मौके से 95 लाख से अधिक की नकदी, नोट गिनने की मशीन, केमिकल और काले रंग के कागज के बंडल बरामद किए गए हैं….बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सिंहासिनी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है….ये गिरोह लोगों को केमिकल से नोट दोगुना करने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करता था….पुलिस अब इस गिरोह के अन्य नेटवर्क और शिकार हुए लोगों की तलाश में जुटी है….

: दरअसल बैकुंठपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिंहासिनी इलाके में कुछ संदिग्ध लोग बड़े पैमाने पर ठगी की योजना बना रहे हैं….सूचना मिलते ही एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर एसडीपीओ सिधवलिया के नेतृत्व में बैकुंठपुर, सिधवलिया और मोहम्मदपुर थाने की संयुक्त टीम का गठन किया गया….इसके बाद देर रात छापेमारी की गई….

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया….साथ ही भारी मात्रा में नकदी, नोटों की गड्डियां, नोट गिनने की मशीन, रसायन और काले रंग के कागज के बंडल बरामद किए गए….पुलिस के मुताबिक बरामद सभी नोट असली हैं….गिरफ्तार आरोपियों में पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान जिला का फरद हुसैन, चंपारण का कैसर आलम, सारण का सौरव कुमार, नंदकिशोर राय, सिवान का सुरेश कुमार सुमन, गोपालगंज के सोनवलिया का अमित कुमार और सिंहासिनी गांव का प्रदीप राय तथा सदौवा का कामेश्वर राय शामिल है….

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह भोले-भाले लोगों को जादुई केमिकल का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था….अपराधी कागज के टुकड़ों पर केमिकल डालकर उन्हें असली नोट जैसा दिखाते थे और डेमो देकर लोगों का भरोसा जीतते थे….इसके बाद लोगों से मोटी रकम लेकर फरार हो जाते थे….

शुरुआती जांच में इस गिरोह के तार दूसरे जिलों और राज्यों से भी जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है….फिलहाल गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है…

फिलहाल पुलिस इस गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अब तक कितने लोग इनके ठगी का शिकार हो चुके हैं….

Join us on: